ये इमोशनल अत्याचार का ज़माना है
प्यार तो बस एक टाईमपास का बहाना है...
दो प्रेमी आपस में भले ही करते हों कितने ही वादे
पर undercover agent को देखते ही रह जाते हैं सब अधूरे और आधे
ये हुस्न की मल्लिकाएं चलाती हैं ऐसा जादू
कि आप तो आप मचल जाएँ आपके दादू
गलती इनकी नहीं
ये इमोशनल अत्याचार का ज़माना है
प्यार तो बस एक टाईमपास का बहाना है....
अब प्यार महज़ स्टेटस सिम्बल है और भावनाओं कि लगी है वाट
तभी अपनी गर्लफ्रेंड नहीं दूसरी लगती है ज्यादा हाट
शायद तभी टूटते हैं आजकल इतने रिश्ते
अगर ऐसी हरकतें रही तो बचा ना सकेंगे इनको इनके ही फ़रिश्ते
पर इनका क्या दोष
ये इमोशनल अत्याचार का ज़माना है
प्यार तो बस एक टाईमपास का बहाना है....
एक सवाल खटकता है बार बार
क्या सच्चा रहा होगा हीर रांझा और लैला मजनू का प्यार
या फिर उनका प्यार भी इसलिए रहा होगा बरकरार
क्योंकि उस वक़्त नहीं था इमोशनल अत्याचार
उस वक्त का तो पता नहीं पर...
ये इमोशनल अत्याचार का ज़माना है
प्यार तो बस एक टाईमपास का बहाना है....
आज सिसकियाँ लेकर रोता हुआ प्यार
अपनी दास्ताँ कर रहा है बयां
शायद आज वो रंगे महफ़िल ही नहीं
जब वो हुआ करती थी जवां
आखिरी सांसें गिनता हुआ वो यही कह रहा है
चीख रहा है चिल्ला रहा है
हाय, ये कैसा ज़माना है?
प्यार तो बस एक टाईमपास का बहाना है...
masst likha hai. wah meri kaviyetri. good work. Neeraj
ReplyDeleteHe He :-)
ReplyDeletegreat thoughts...direct dil se...10/10
ReplyDeletethanx to all...u guys really boost up my morale to get going...love u guys..:)
ReplyDeleteachha hai......repetitive stanza makes 1 thnk....grt job....continue with the good work
ReplyDeletethanx bro..love u...muaah..
ReplyDeletekya baat hi bhabhi ji.. ur poem toh ROCKS \m/ :)
ReplyDelete