Thursday, January 23, 2014

ये एहसास!!!

ये राहें शायद वो ना होतीं अगर ये एहसास न होता
दिल के किसी कोने में उसका ही एक टूटा टुकड़ा ज़ार ज़ार रोता।।

वो आँखें जो शायद पढ़ना जानती हैं मेरे दिल की बातजो समझती हैं उसकी हर नब्ज़ और हालात।।

ये राहें शायद वो ना होतीं अगर ये एहसास न होतामंज़िलें रुसवा होतीं और कश्तियाँ साहिल पर टूटकर लगाती गोता।।

वो एहसास कि मैं हूँ तो हो तुमवो जज़्बात कि तुम बिन मैं कहीं गुम।। 

ये राहें शायद वो ना होतीं अगर ये एहसास न होताहर पल, हर लम्हा यूँ ख़ास न होता।।।

Thursday, January 9, 2014

क्या सच में मैंने तुम्हें इतना सताया??

ज़िन्दगी कुछ इस तरह मायूस मिली मुझको 
मैं पूछ पड़ी- "अरे पगली ऐसा क्या हुआ तुझको?"

वो बोली- बस कुछ अच्छा नहीं लग रहा, 
अब मेरा जीना बेकार है, बस अब बहुत सहा 

वह चली गई जैसे हवा का झोंका 
शायद मैंने ही उसे ठीक से नहीं रोका

शाम को वहीँ गयी जहाँ वह अक्सर करती थी जाया
पर नदी के किनारे उसे अंतिम सांस लेता हुआ पाया

वह जा चुकी थी..दूर..बहुत दूर

सहसा ही आंसू तेज़ हो गए और दिल भर आया
जब पास ही रेत पर लिखा पाया-
"तुमने हर पल मुझे कोसा और यह जताया
क्या सच में मैंने तुम्हें इतना सताया??"